22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Feb 13, 2025 09:40 am 223 views
शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक शादीशुदा महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 31 जनवरी को बगीचा थाना क्षेत्र के पंडरापाठ चौकी में हुई थी, जिसकी रिपोर्ट पीड़िता ने 10 फरवरी को दर्ज कराई।

घर में अकेली पाकर आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
पीड़िता के अनुसार, घटना के दिन उसका पति अपने माता-पिता के घर गया हुआ था, और सुबह उसके देवर व देवरानी भी उसके छोटे बच्चे को लेकर चले गए थे। इसी दौरान करीब 10 बजे गांव के ही हरिराम उर्फ हरियर (35) ने घर में घुसकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल धारा 351(2), 64, 332(ख) के तहत मामला दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को उसी के गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे 11 फरवरी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

जशपुर पुलिस की 'जीरो टॉलरेंस' नीति
इस मामले पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि "महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर जशपुर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इस मामले में भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।"

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923001919478

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 2 / 22