25 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड़क हादसे में घायल लोगों को मिला मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का त्वरित सहयोग, एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया

शेयर करें

OM Darpan

Nov 21, 2024 11:46 pm 177 views
[smartslider3 slider=6]
  • घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने सीएम कैंप कार्यालय से मांगी मदद
  • त्वरित उपचार के लिए घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना की
जशपुरनगर। दोकड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के बगिया मैनी नदी पुल के पास आज दोपहर करीब 3 बजे एक कार और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल सीएम कैंप कार्यालय बगिया से संपर्क किया, जिसके बाद कैंप कार्यालय के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों में से एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरे को हल्की चोटें लगी हैं। घटना के बाद पुलिस विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों और सीएम कैंप कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि त्वरित प्रतिक्रिया के चलते दोनों घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में की गई इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की। घायल व्यक्तियों के परिजनों ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया और तत्परता से की गई इस मदद की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जशपुर जिले में सड़क सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं में त्वरित सहायता मिल सके और घायलों की जान बचाई जा सके।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260925123617616

विज्ञापन

Advertisement