25 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांसाबेल में विधायक गोमती साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस मनाया गया।

शेयर करें

OM Darpan

Sep 19, 2024 12:35 am 202 views
  • विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर पौधरोपण और स्वास्थ्य समीक्षा।

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस, विधायक गोमती साय

कांसाबेल।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस विधायक गोमती साय के नेतृत्व में कांसाबेल मंडल के कन्या हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर विद्यार्थियों को वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधा रोपण भी किया गया। विधायक गोमती साय ने कहा कि यह न केवल प्रधानमंत्री के प्रति श्रद्धांजलि है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

विधायक ने सर्व लोहार समाज के विश्वकर्मा जयन्ती कार्यक्रम में भी भाग लिया, जहां उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी का दर्शन एवं पूजन किया। इसके अतिरिक्त, विधायक गोमती साय ने अपने पार्टी पदाधिकारियों के साथ कांसाबेल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया और मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी मरीजों के जल्दी स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश, सुदाम पंडा, कमलेश बंसल, सुभाष अग्रवाल, धर्मपाल अग्रवाल, केशव पाण्डेय, घनश्याम अग्रवाल, हनुमान पारिक एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260925203729753

विज्ञापन

Advertisement