जशपुर जिले के 06 आरक्षकों का पदोन्नति, प्रधान आरक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी
OM Darpan
Nov 19, 2024 07:28 am
173 views
19 Nov 2024
[smartslider3 slider=6]
जशपुर।
जिले की पुलिस इकाई में आज 06 आरक्षकों को प्रमोशन देकर प्रधान आरक्षक बनाया गया। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने दिनांक 18 नवंबर 2024 को पुलिस कार्यालय में पदोन्नति प्राप्त आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर फित्ती लगाकर सम्मानित किया। इस मौके पर आरक्षक क्रमांक 301 भरत कुमार साहू, आरक्षक क्रमांक 64 वृतनारायण भगत, आरक्षक क्रमांक 258 मुनेष्वर राम, आरक्षक क्रमांक 20 छविकांत, आरक्षक क्रमांक 115 राजेन्द्र साय और आरक्षक क्रमांक 147 चंद्र विजय साय को फित्ती लगाकर पदोन्नति की गई। इन कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश पृथक से जारी किया जाएगा।
➤ पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों को जनता की सेवा में तत्पर रहने, फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने और सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
➤ इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक भावेश समरथ, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे, स्थापना लिपिक बिहारीलाल साहू और पदोन्नत कर्मचारियों के परिजन भी उपस्थित थे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
