23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुराने प्रकरण के फरार आरोपी लगातार चढ़ रहे जशपुर पुलिस के हत्थे

शेयर करें

OM Darpan

Dec 22, 2024 07:59 am 226 views

जशपुर। पुराने प्रकरण के फरार आरोपी लगातार जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। एक नया मामला सामने आया है जिसमें पश्चिम बंगाल का फरार आरोपी राजू खान उर्फ साकिबुल हुसैन, जो नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करता था, जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा है कि महिला संबंधी किसी भी प्रकार के अपराध में शामिल अपराधियों के खिलाफ जशपुर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

थाना कुनकुरी क्षेत्र के एक पिता ने 6 नवम्बर 2023 को थाना में सूचना दी थी कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। पिता की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में धारा 363 भारतीय दंड संहिता (भा.द.वि.) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया था। मुखबीर सूचना और सायबर सेल की मदद से यह पता चला कि अपहृता लखनऊ में मौजूद है। पुलिस टीम ने लखनऊ में दबिश दी और 17 नवम्बर 2023 को अपहृता को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। हालांकि, आरोपी मौके से फरार हो गया। अपहृता ने पूछताछ में बताया कि राजू खान उर्फ साकिबुल हुसैन, जो पश्चिम बंगाल का निवासी है, उनके गांव में काम करने आया था। उसी दौरान उसने झांसा देकर उसे लखनऊ ले जाकर दुष्कर्म किया। जशपुर पुलिस टीम ने कई बार आरोपी के निवास पुनीसोल मोहल्ला में दबिश दी, लेकिन वह हर बार फरार हो जाता था। अंततः, सायबर सेल की सहायता से 20 दिसम्बर 2024 को राजू खान उर्फ साकिबुल हुसैन को दबोच लिया गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपराध को स्वीकार किया। आरोपी का नाम राजू खान उर्फ साकिबुल हुसैन, उम्र 24 वर्ष, निवासी पुनीसोल मोहल्ला थाना औंदा, जिला बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल) है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923072101712

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 22