16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार देख छलका कुमार विश्वास का दर्द

OM Darpan

Dec 30, 2025 12:05 am 1,313 views
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार देख छलका कुमार विश्वास का दर्द

रायपुर ।

प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने ‘अपने-अपने राम’ कार्यक्रम के सिलसिले में रायपुर प्रवास के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस पूरी घटनाक्रम को बेहद दुखद बताते हुए भारत सरकार से हस्तक्षेप की उम्मीद जताई है।

विश्वास ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, "इस घटना पर भारत सरकार को कठोरता से संज्ञान लेना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार इस पर विचार कर रही होगी।"

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाहर से दरवाजा बंद कर घर में लगाई आग

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों का सिलसिला थम नहीं रहा है। 27 दिसंबर को बांग्लादेश के फिरोजपुर (Pirojpur) जिले के डुमरीटोला गांव में अज्ञात बदमाशों ने साहा परिवार के घर को निशाना बनाया। बदमाशों ने घर के कई कमरों को आग के हवाले कर दिया।

पीड़ित परिवार के सदस्यों ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि तड़के सुबह जब तेज गर्मी महसूस हुई तो उनकी नींद खुली। भागने की कोशिश करने पर पता चला कि घर के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए गए थे, जिससे वे अंदर ही फंस गए।

टीन और बांस की बाड़ काटकर बचाई जान

आग की लपटों के बीच घिरे दोनों प्रभावित परिवारों के कुल 8 सदस्यों ने बेहद मुश्किल से अपनी जान बचाई। उन्होंने घर की टीन की चादरें और बांस की बाड़ को काटकर बाहर निकलने का रास्ता बनाया। हालांकि, इस आगजनी में उनकी जान तो बच गई, लेकिन घर का सारा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। दुखद यह रहा कि आग में झुलसने से उनके पालतू जानवरों की मौत हो गई।

चटग्राम के बाद फिरोजपुर में दोहराई गई घटना

गौरतलब है कि फिरोजपुर की यह घटना दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर चटग्राम (Chattogram) के पास एक हिंदू परिवार के घर में आगजनी की घटना के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान 5 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए कोशिशें जारी हैं।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917031043733

विज्ञापन

Advertisement