विधानसभा अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष का सफल कार्यकाल: अशवंत तुषार साहू ने दी बधाई
OM Darpan
Dec 29, 2024 12:04 pm
439 views
29 Dec 2024
महासमुंद।
भाजपा के सक्रिय सदस्य और किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने रायपुर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की व उन्हे 01 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण करने की बधाई व शुभकामनाएँ दीं।
[pdf_embed url="https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09-1.pdf"]
अशवंत तुषार साहू ने कहा कि डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में विधानसभा ने प्रदेश की जनता की आवाज को सशक्त मंच प्रदान किया है। उन्होंने लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण स्तंभ को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करते हुए उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया है। डॉ. रमन सिंह की कार्यशैली और दूरदर्शिता पर प्रकाश डालते हुए साहू ने कहा कि उनका नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके कुशल मार्गदर्शन ने न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत किया है, बल्कि एक नई दिशा भी दी है।इस मुलाकात में विधानसभा अध्यक्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए अशवंत तुषार साहू ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और प्रदेश की समृद्धि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सराहा।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन