भक्त माता कर्मा जयंती पर भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं
OM Darpan
Mar 24, 2025 11:20 pm
340 views
24 Mar 2025
महासमुंद.
भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रार्थना की कि माता कर्मा सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।
तुषार साहू ने भक्त माता कर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज सहित सभी समाजों द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन शोभा यात्रा और कलश यात्रा निकाली जाती है, और धार्मिक आयोजन भी होते हैं।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन