23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महासमुंद जिला अस्पताल में वेंटिलेटर, आईसीयू और सिटी स्कैन मशीन की सुविधा की मांग- भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू

शेयर करें

OM Darpan

Dec 10, 2024 05:23 am 431 views
महासमुंद। सक्रिय भाजपा सदस्य और किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने महासमुंद जिला अस्पताल में वेंटिलेटर, आईसीयू और सिटी स्कैन मशीन की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण कई मरीजों को अन्य शहरों में रेफर करना पड़ता है, जिससे इलाज में देरी होती है और मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती है। अशवंत तुषार साहू ने बताया कि जिले के डॉक्टरों की मनमानी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनदेखी के कारण मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा, अस्पताल में वेंटिलेटर, आईसीयू और सिटी स्कैन मशीन जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इस कारण से कई मरीजों को इलाज के लिए शहरों में रेफर किया जाता है। भाजपा नेता अशवंत तुषार साहू ने छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात की और उन्हें इस समस्या से अवगत कराया। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि महासमुंद जिला अस्पताल में वेंटिलेटर, आईसीयू और सिटी स्कैन मशीन की सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने एक मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें इन आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की शीघ्र आपूर्ति की मांग की गई है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923125239854

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 18