23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा नेता अशवंत तुषार साहू ने विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह से की मुलाकात, विकास कार्यों की उठाई मांग

शेयर करें

OM Darpan

Dec 16, 2024 06:57 pm 376 views
महासमुंद।   जिले के सक्रिय भाजपा और किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह से उनके निवास पर जाकर सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री साहू ने अछोली से भोरिंग तक मार्ग रोड बनाने तथा महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों की सड़कों के रिपेयरिंग की मांग की। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों और समस्याओं से विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी चर्चा की। श्री साहू ने प्रदेश सरकार से इन विकास कार्यों की प्राथमिकता देने की अपील की, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यह मुलाकात क्षेत्र के विकास के प्रति श्री साहू की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और उनका उद्देश्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923142318782

विज्ञापन

Advertisement