23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिविल सेवा के निष्पक्ष परीक्षा परिणाम से युवाओं में उत्साह: भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू

शेयर करें

OM Darpan

Dec 01, 2024 06:35 am 223 views
महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम हाल ही में घोषित किया गया है। इस अवसर पर भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का युवाओं की ओर से आभार व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी। अशवंत तुषार साहू ने कहा कि इस बार परीक्षा की प्रक्रिया पूरी तरह से अविवादित और निष्पक्ष रही है, जिससे सिविल सेवा, व्यापम और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में एक नया उत्साह देखने को मिला है। साथ ही उनके परिजन भी खुश हैं कि राज्य में सुशासन की सरकार वापस आने से उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्षों में कांग्रेस सरकार के दौरान सिविल सेवा और व्यापम परीक्षा परिणामों में विवाद और घोटालों की शिकायतें सामने आई थीं। कई मामलों में नेताओं और अफसरों के परिवारों के पोषण की बातें सामने आई थीं, जिनकी जांच तक न्यायालय और सीबीआई ने की थी। भाजपा ने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद सभी घोटालों की जांच की जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार ने अपना वादा पूरा किया है। सीजीपीएससी 2023 का परिणाम निर्विवादित और निष्पक्ष आने से युवाओं का आत्मविश्वास फिर से बढ़ा है और वे सिविल सेवा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में और अधिक उत्साहित हैं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923132259986

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 18