23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुरु घासीदास जी ने समाज को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी है: अशवंत तुषार साहू

शेयर करें

OM Darpan

Dec 21, 2024 06:48 am 350 views
महासमुंद। जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम खरोरा में आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में भाजपा के सक्रिय सदस्य व किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल हुए। उन्होंने पवित्र जैतखाम की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में समाज के प्रतिनिधियों द्वारा अशवंत तुषार साहू का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने गुरु घासीदास जी के उपदेशों का स्मरण करते हुए कहा, "गुरु घासीदास जी ने समाज को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने सत्य की आराधना की और समाज में नई जागृति पैदा की। उनकी तपस्या से प्राप्त ज्ञान और शक्ति का उपयोग मानवता की सेवा में किया गया।" कार्यक्रम में अंजोर कौशले, सुरेश, अजय साहू, हमेंद्र चंद्राकर, प्रताप राव और बड़ी संख्या में समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923132259986

विज्ञापन

Advertisement