23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकारी स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन, भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू हुए शामिल

शेयर करें

OM Darpan

Nov 26, 2024 05:31 am 289 views

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए 'न्योता भोज' का आयोजन शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत स्कूल के बच्चों को विशेष अवसरों जैसे जन्मदिन, विवाह, मृत्यु व अन्य खास मौकों पर स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा। आमासिवनी के सरकारी स्कूल में स्वर्गीय हरीश साहू, जो लक्ष्मीनाथ साहू के सुपुत्र व सत्तू साहू के बड़े भाई थे, की मृत्यु के अवसर पर स्कूल में न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को विशेष रूप से स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने आमजन से अपील की है कि वे भी अपने खास अवसरों पर स्कूल में न्योता भोज देकर बच्चों के पोषण और खुशी में अपना योगदान दें। अब तक इन स्कूलों में बच्चों को मध्यान्ह भोजन के तहत केवल दाल, सब्जी, और चावल दिया जाता था, लेकिन अब इस नई पहल के तहत बच्चों को पोषणयुक्त व स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस न्योता भोज को समाज से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और लोग इसे अपना समर्थन दे रहे हैं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923165416438

विज्ञापन

Advertisement