माटीदरहा ग्राम में महालक्ष्मी उत्सव का आयोजन 11 से 15 दिसम्बर तक
OM Darpan
Dec 10, 2024 05:40 am
202 views
10 Dec 2024
महासमुन्द (सत्यानंद सोई)।
अत्यन्त हर्ष के साथ ग्राम माटीदरहा में इस वर्ष भी महालक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। परमपिता परमेश्वर की असीम कृपा से, हर वर्ष की तरह इस बार भी विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यह उत्सव मनाया जाएगा। ग्रामवासियों को यह आमंत्रण दिया गया है कि वे अपने ईष्ट मित्रों सहित पधारकर इस पुण्य कार्य में भागीदार बनें।
कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा इस प्रकार है:
11 दिसम्बर 2024, बुधवार: कलश स्थापना एवं भजन कीर्तन
12 दिसम्बर 2024, गुरुवार: छ.ग. गम्मत नाव पार्टी महुलीभांटा
13 दिसम्बर 2024, शुक्रवार: अपेरा कटक जगतजननी
14 दिसम्बर 2024, शनिवार: अपेरा कटक जगतजननी एवं महाप्रसाद
15 दिसम्बर 2024, रविवार: विर्सजन एवं पूर्णाहुति
ग्रामवासियों का कहना है कि यह उत्सव न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक मेलजोल का एक अद्भुत अवसर भी प्रदान करता है। महालक्ष्मी पूजा के दौरान लोग एक दूसरे से मिलते हैं, अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाते हैं और एकता का संदेश देते हैं।
इस उत्सव के आयोजन में गांव के प्रमुख सदस्य और पूजा समिति के सदस्य सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। गांववाले इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसे लेकर उन्हें उम्मीद है कि इस साल का उत्सव पिछले वर्षों से भी भव्य होगा।कार्यक्रम संयोजक समस्त ग्रामवासी द्वारा किया जा रहा है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन