23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोबरा नवापारा में रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन जब्त

शेयर करें

OM Darpan

May 20, 2026 02:32 pm 636 views
गोबरा नवापारा में रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन जब्त

Gobra Nawapara Illegal Sand Mining

गोबरा नवापारा (ओमदर्पण न्यूज़)।

रायपुर जिले में रेत के अवैध उत्खनन और भण्डारण पर प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर और उप-संचालक (खनिज प्रशासन) राजेश मालवे के नेतृत्व में 18 और 19 मई 2026 को गोबरा नवापारा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान खनिज विभाग के अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन में लगी मशीनें और डंप की गई रेत जब्त की है।

लखना खदान में पर्यावरणीय नियमों की उड़ी धज्जियां, 2 मशीनें जब्त

सहायक खनि अधिकारी, खनि निरीक्षक और विभागीय अमले ने ग्राम लखना रेत खदान का औचक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि स्वीकृत क्षेत्र के बाहर और पर्यावरणीय शर्तों का खुला उल्लंघन करते हुए 2 चेन माउंटेड पोकलेन मशीनों से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पोकलेन मशीनों को मौके पर ही जब्त कर सीलबंद कर दिया और अवैध खनन कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया।

[smartslider3 slider=2]

यह भी पढ़ें: रायपुर जिले की अन्य महत्वपूर्ण खबरें और प्रशासन की बड़ी कार्रवाइयां यहां पढ़ें

[smartslider3 slider=6]
 

4 गांवों में अवैध भण्डारण पर गिरी गाज, 7 लोगों को नोटिस

लखना खदान के अलावा तहसील गोबरा नवापारा के ग्राम नवागांव, जौंदा, जौंदी और डगनिया में भी खनिज विभाग ने दबिश दी। यहां महानदी से रेत निकालकर बिना वैध अनुमति के अवैध भण्डारण किया गया था। जांच में पाया गया कि यह अवैध डंपिंग अनिल कुमार साहू, गोविंद साहू, ईश्वर पटेल, प्रताप सेन, त्रिलोकी साहू, अजय साहू और मनीष ठाकुर द्वारा की गई थी।

खनिज विभाग ने 'छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015' के कड़े प्रावधानों के तहत वहां भण्डारित संपूर्ण अवैध रेत को जब्त कर लिया है। साथ ही संबंधित सभी 7 अवैध भण्डारणकर्ताओं को जवाब-तलब के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

[smartslider3 slider=6]

लगातार जारी रहेगी गश्त

उप-संचालक खनिज राजेश मालवे ने बताया कि जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभागीय अमले द्वारा इन क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923175512951

विज्ञापन

Advertisement