16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मीनाक्षी चंद्राकर ने दुर्ग में की छठ पूजा, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

OM Darpan

Oct 29, 2025 01:00 am 295 views
मीनाक्षी चंद्राकर ने दुर्ग में की छठ पूजा, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
  दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। लोक आस्था, श्रद्धा और पवित्रता के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखा। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की धर्मपत्नी मीनाक्षी चंद्राकर ने क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर जाकर छठी मईया की पूजा अर्चना की और प्रदेश के निवासियों के लिए मंगल की कामना की।  

कई प्रमुख स्थानों पर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया

मीनाक्षी चंद्राकर दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत रूआबांधा बस्ती, 02 नेवई डैम, रिसाली कल्याणी शीलता तालाब, वीआईपी नगर तालाब और मानोमेंट डैम में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रमों में सम्मिलित हुईं। इस दौरान उन्होंने पूरे विधि-विधान से छठी मईया की पूजा-अर्चना की और भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य अर्पित किया।

प्रदेश के सुख-शांति और मंगल की कामना

पूजा-अर्चना के बाद मीनाक्षी चंद्राकर ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व संयम, साधना और प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है, जो समाज में श्रद्धा, संस्कार और एकता का संदेश देता है। उन्होंने आगे कहा कि छठी मइया और भगवान सूर्य नारायण की कृपा से हर घर में सुख-शांति और समृद्धि का प्रकाश बना रहे। इस पावन अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, पार्षद सुनंदा चंद्राकर, सरिता देवांगन, सीमा साहू, विधि यादव, मोगरा देशमुख, शेष जांगड़े, राजू राम जी, राकेश त्रिपाठी, प्रेमचंद साहू, मनोज साहू, शत्रुघन धनकर, रंजन सिन्हा, गौकरण मंडाले, अजीत चौधरी और रंग बहादुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917034045963

विज्ञापन

Advertisement