15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम सूर्यघर योजना का कमाल: 3 किलोवाट के सोलर पैनल से रोशन हुआ संजय नगर का घर, पीएम और सीएम का जताया आभार

OM Darpan

Jan 06, 2026 09:21 am 1,341 views
पीएम सूर्यघर योजना का कमाल: 3 किलोवाट के सोलर पैनल से रोशन हुआ संजय नगर का घर, पीएम और सीएम का जताया आभार

बलौदाबाजार।

बढ़ती महंगाई और हर महीने आने वाले बिजली बिल की टेंशन से अगर आप परेशान हैं, तो बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की यह खबर आपके लिए राहत भरी हो सकती है। यहाँ संजय नगर कॉलोनी के निवासी और पेशे से शिक्षक राजेश साहू ने जागरूकता की एक मिसाल पेश की है। उन्होंने 'पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना' को अपनाकर न केवल अपने घर को रोशन किया है, बल्कि बिजली बिल के झंझट से भी हमेशा के लिए मुक्ति पा ली है।

सोशल मीडिया से मिली प्रेरणा, तुरंत लिया फैसला

अक्सर लोग सोशल मीडिया पर सरकारी योजनाओं के विज्ञापन देखकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन शिक्षक राजेश साहू ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम सूर्यघर योजना का विज्ञापन देखा और उसकी गंभीरता को समझा। बिना देर किए वे विस्तृत जानकारी के लिए सीधे बिजली विभाग के कार्यालय पहुँच गए। वहां योजना की पूरी जानकारी लेने के बाद उन्होंने तत्काल अपनी घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल सिस्टम लगवाने का निर्णय लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

किस्तों की सुविधा और सब्सिडी का मिला लाभ

राजेश साहू बताते हैं कि शासन की इस योजना की सबसे अच्छी बात इसकी सरलता है। उन्हें सिस्टम लगवाने के लिए सुलभ किस्तों (EMI) की सुविधा मिली, जिससे उन पर एक साथ आर्थिक बोझ नहीं पड़ा। इसके साथ ही, नियमानुसार सरकार की ओर से आकर्षक सब्सिडी का लाभ भी प्राप्त हुआ, जिससे यह सौदा उनके लिए बेहद किफायती साबित हुआ।

अब बिल की नहीं, बचत की चर्चा

3 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित होने के बाद अब राजेश साहू का पूरा घर सौर ऊर्जा से जगमगा रहा है। पहले जहाँ हर महीने बिजली बिल का डर बना रहता था, अब वह चिंता पूरी तरह खत्म हो गई है। घर के सभी उपकरण सौर ऊर्जा से चल रहे हैं।

पीएम और सीएम का जताया आभार

बिजली बिल से मिली इस बड़ी आर्थिक राहत और जीवन में आए सकारात्मक बदलाव से उत्साहित होकर राजेश साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यह योजना मध्यमवर्गीय परिवारों को महंगाई के दौर में बिजली खर्च से बचाने का एक बेहतरीन माध्यम है। साथ ही, यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915203356719

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 2