16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंडेम में शुरू हुआ मोबाइल टॉवर, ग्रामीणों को मिली डिजिटल सौगात

OM Darpan

Jul 27, 2026 12:21 am 371 views
मंडेम में शुरू हुआ मोबाइल टॉवर, ग्रामीणों को मिली डिजिटल सौगात
  बीजापुर। जिला मुख्यालय बीजापुर से 60 किलोमीटर दूर भैरमगढ़ विकासखंड का वनांचल ग्राम मंडेम अब डिजिटल कनेक्टिविटी की मुख्यधारा से जुड़ गया है। ग्राम पंचायत मंडेम में नए मोबाइल नेटवर्क टॉवर का संचालन शुरू होने से पूरा इलाका संचार व्यवस्था से लैस हो गया है। लंबे समय से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए यह सुविधा एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। मोबाइल टॉवर शुरू होने से अब ग्रामीणों को फोन पर बातचीत और इंटरनेट सेवाओं के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा।

2168 हेक्टेयर का मंडेम हुआ डिजिटल

लगभग 2,168 हेक्टेयर में फैले मंडेम में पहले मोबाइल नेटवर्क सीमित होने से ग्रामीण फोन पर बात करने और ऑनलाइन सेवाओं के लिए परेशान रहते थे। टॉवर शुरू होने से अब फोन कॉल, वीडियो कॉल और इंटरनेट आधारित सेवाओं का रास्ता साफ हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बेहतर नेटवर्क की सुविधा की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब वे अपने परिजनों से आसानी से संपर्क कर सकेंगे और विकास के नए अवसरों से जुड़ सकेंगे।

पढ़ाई से बैंकिंग तक की राह हुई आसान

डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ने से विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सुगम होगी। इसके साथ ही डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई भुगतान और टेलीमेडिसिन जैसी सुविधाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को मिलेगा। किसानों को सरकारी योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन और ई-गवर्नेंस सेवाओं के लिए अब जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। आपातकालीन परिस्थितियों में भी अब संपर्क स्थापित करना पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान होगा।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917034045963

विज्ञापन

Advertisement