राम मंदिर के नए सीईओ की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अट्ठारह उम्मीदवार अंतिम साक्षात्कार की दौड़ में
OM Darpan
Aug 10, 2026 06:57 am
93 views
10 Aug 2026
-
पांच हजार तीन सौ से अधिक आवेदनों में से चुने गए 18 नाम, प्रमोद कोहली की अध्यक्षता वाली समिति लेगी साक्षात्कार
तीन सदस्यीय चयन समिति करेगी इंटरव्यू
राम मंदिर के सीईओ पद के लिए तेरह जुलाई से अठारह जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे। इन आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद अंतिम दौर के लिए चुने गए उम्मीदवारों का साक्षात्कार तीन सदस्यीय समिति लेगी। इस समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त जज प्रमोद कोहली कर रहे हैं। समिति में डॉ सुरेश हावड़े और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी भी शामिल हैं। छह जुलाई को हुई ट्रस्ट की बैठक में इस चयन समिति का गठन किया गया था ताकि मंदिर की रोजमर्रा की व्यवस्था और दान से जुड़ी प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाया जा सके।जरूरी खबरें
विज्ञापन