17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीरभूम हादसे के पीड़ितों को बड़ी राहत, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

OM Darpan

Aug 17, 2026 11:47 pm 255 views
बीरभूम हादसे के पीड़ितों को बड़ी राहत, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान
 
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मिलेगी सहायता, PMO ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

नई दिल्ली | पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुए हादसे के बाद केंद्र सरकार ने पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों और घायलों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

मृतकों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से इस राहत राशि का विवरण साझा किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बीरभूम हादसे में प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, हादसे में घायल हुए लोगों को 50,000-50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।  

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917054058322

विज्ञापन

Advertisement