22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना रेमेडीज़ का आईपीओ 8 दिसंबर से

शेयर करें

OM Darpan

Dec 04, 2025 06:24 am 240 views
कोरोना रेमेडीज़ का आईपीओ 8 दिसंबर से
 
  •  1008 से 1062 रुपए प्राइस बैंड तय; कर्मचारियों को शेयर पर विशेष छूट

  • 655.37 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल; 10 दिसंबर तक लगा सकेंगे बोली

मुंबई.

हेल्थकेयर सेक्टर की प्रमुख कंपनी कोरोना रेमेडीज़ लिमिटेड (सीआरएल) अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लेकर आ रही है। कंपनी का आईपीओ सोमवार, 8 दिसंबर 2025 को आम निवेशकों के लिए खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड 1008 रुपए से 1062 रुपए प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए बिडिंग की तारीख शुक्रवार, 5 दिसंबर निर्धारित की गई है।

निवेश की न्यूनतम सीमा और लॉट साइज

निवेशक न्यूनतम 14 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। इसके बाद 14 के गुणकों (मल्टीपल्स) में आवेदन किया जा सकता है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित है, जिसका कुल आकार 6,553.71 मिलियन रुपए (लगभग 655.37 करोड़ रुपए) है। आईपीओ में बोली लगाने की अंतिम तारीख बुधवार, 10 दिसंबर 2025 है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रमोटर्स और निवेशक बेचेंगे हिस्सेदारी

इस ऑफर फॉर सेल में प्रमोटर्स और मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। इसमें कीर्तिकुमार लक्ष्मीदास मेहता द्वारा 1,298.41 मिलियन रुपए, मीनाक्षी कीर्तिकुमार मेहता द्वारा 766.07 मिलियन रुपए, दीपाबेन नीरवकुमार मेहता और बंदा अंकुर मेहता द्वारा 103.87-103.87 मिलियन रुपए के शेयर बेचे जाएंगे।

इसके अलावा, निवेशक सेलिंग शेयरहोल्डर्स में सेपिया इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (4,046.00 मिलियन रुपए), एंकर पार्टनर्स (151.25 मिलियन रुपए) और सेज इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (84.24 मिलियन रुपए) के शेयर शामिल हैं।

कर्मचारियों को 54 रुपए की छूट

कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए भी विशेष प्रावधान रखा है। कर्मचारी आरक्षण हिस्से (Employee Reservation Portion) के तहत बोली लगाने वाले पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर 54 रुपए की छूट दी जाएगी।

बुक रनिंग लीड मैनेजर्स

इस इश्यू के प्रबंधन की जिम्मेदारी जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड को सौंपी गई है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

विज्ञापन

Advertisement