8 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हवाई यात्रियों को त्योहारी झटका: एटीएफ के दाम बढ़ने से एयर इंडिया और इंडिगो ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

शेयर करें

OM Darpan

Oct 08, 2026 10:06 pm 663 views
हवाई यात्रियों को त्योहारी झटका: एटीएफ के दाम बढ़ने से एयर इंडिया और इंडिगो ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज


नई दिल्ली।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

त्योहारी सीजन से ठीक पहले हवाई सफर करने वालों को बड़ा झटका लगा है। लगातार महंगी हो रही एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के चलते एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने फ्यूल सरचार्ज में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानें महंगी हो गई हैं।


एयर इंडिया की नई दरें आज से लागू

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की बढ़ी हुई दरें 9 अक्टूबर 2026 से होने वाली नई बुकिंग पर लागू हो गई हैं। घरेलू उड़ानों में अब दूरी के आधार पर वन-वे टिकट पर 400 से 1,200 रुपये तक अतिरिक्त चुकाने होंगे:


  • 500 किमी तक: 400 रुपये

  • 501 से 1,000 किमी: 600 रुपये

  • 1,001 से 1,500 किमी: 850 रुपये

  • 1,500 किमी से ज्यादा: 1,200 रुपये

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के वन-वे सरचार्ज में भी इजाफा हुआ है। उत्तरी अमेरिका के लिए 215 डॉलर, ऑस्ट्रेलिया के लिए 210 डॉलर, यूरोप और ब्रिटेन के लिए 135 डॉलर तथा पश्चिम एशिया व मध्य पूर्व के लिए 55 डॉलर सरचार्ज तय किया गया है।


इंडिगो ने पहले ही बढ़ाए दाम

इंडिगो अपने यात्रियों को पहले ही यह झटका दे चुकी है। कंपनी ने 6 अक्टूबर से ही घरेलू उड़ानों पर दूरी के हिसाब से 375 रुपये से 1,300 रुपये तक का फ्यूल चार्ज लागू कर दिया है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर भी अलग-अलग श्रेणियों में शुल्क बढ़ाया गया है।


क्यों महंगा हुआ हवाई सफर?

एयरलाइनों के अनुसार, एटीएफ की कीमतों में लगातार हो रही तेजी और पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण परिचालन लागत में भारी वृद्धि हुई है। कंपनियों का तर्क है कि सरचार्ज बढ़ाने का मकसद ईंधन की बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा कवर करना है, ताकि पूरा वित्तीय बोझ यात्रियों की जेब पर न पड़े।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261009010349964

विज्ञापन

Advertisement