19 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे गृह मंत्री अमित शाह

शेयर करें

OM Darpan

Oct 19, 2026 07:01 pm 351 views
पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे गृह मंत्री अमित शाह


'फाइट अगेंस्ट ड्रग्स' का संदेश देने वाली मोटरसाइकिल रैली को दिखाएंगे हरी झंडी


Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली।

पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बुधवार, 21 अक्टूबर को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और दिल्ली पुलिस की ओर से एक संयुक्त परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता गृह मंत्री करेंगे।


कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 'फाइट अगेंस्ट ड्रग्स' के संदेश पर आयोजित इस रैली में विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय पुलिस संगठनों (सीआरपीएफ, बीएसएफ, एनएसजी आदि) के लगभग 90 सवार शामिल होंगे। यह मोटरसाइकिल सवार देश के अलग-अलग हिस्सों से होते हुए गुजरात के एकता नगर पहुंचेंगे और वहां 'एकता परेड-2026' में सम्मिलित होंगे।


हॉट स्प्रिंग्स के शहीदों को समर्पित वेदिका पर होगा समापन

कार्यक्रम में गृह मंत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। आयोजन का समापन हॉट स्प्रिंग्स के शहीदों को समर्पित वेदिका पर गृह मंत्री द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किए जाने के साथ होगा। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री, पुलिस पृष्ठभूमि वाले सांसद, विभिन्न सुरक्षा बलों के प्रमुख, सेवानिवृत्त महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शहीदों को नमन करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम का दूरदर्शन, आकाशवाणी (AIR) और मीडिया के अलावा पुलिस बलों की वेबसाइट पर भी सीधा प्रसारण (वेबकास्ट) किया जाएगा।


1959 में लद्दाख में 10 जवान हुए थे शहीद

गौरतलब है कि 21 अक्‍तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी टुकड़ी द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में पुलिस के 10 जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। तब से हर साल 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस और राष्ट्रीय एकता में उनकी भूमिका का सम्मान करते हुए साल 2018 में प्रधानमंत्री ने यह राष्ट्रीय पुलिस स्मारक देश को समर्पित किया था।


स्मारक में मौजूद है 'शौर्य की दीवार'

इस स्मारक में 30 फुट ऊंचा ग्रेनाइट का पत्थर स्थापित है, जो पुलिसकर्मियों की शक्ति और निःस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। इसके साथ ही यहां 'शौर्य की दीवार' बनाई गई है, जिस पर ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले शहीदों के नाम उकेरे गए हैं। यहां भारतीय पुलिस के इतिहास को दर्शाता एक संग्रहालय भी है। सोमवार को छोड़कर यह स्मारक आम जनता के लिए हर दिन खुला रहता है, जहां शनिवार और रविवार को सूर्यास्त से पहले बैंड, परेड और रिट्रीट समारोह भी होता है।


30 अक्टूबर तक चलेंगे विविध आयोजन

स्मारक पर 22 से 30 अक्‍तूबर के बीच शहीदों की याद में कई विशेष कार्यक्रम होंगे। इस दौरान शहीदों के परिजनों को स्मारक पर आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस बैंड डिस्प्ले, मोटरसाइकिल रैली, दौड़ और पुलिसकर्मियों के शौर्य व बलिदान को दर्शाने वाली वीडियो फिल्में दिखाने जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवधि में देशभर के सभी पुलिस बलों द्वारा भी इसी तरह के आयोजन किए जाएंगे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261019203319987

विज्ञापन

Advertisement