सलमान खान के घर के बाहर मची भगदड़
OM Darpan
Apr 12, 2024 12:27 am
186 views
12 Apr 2024
मुम्बई। ईद और सलमान खान का कनेक्शन काफी पुराना है। हर ईद में सलमान खान कोई न कोई फिल्म हर साल रिलीज करते है। लेकिन इस साल कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आकर खड़े हो गए। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सलमान खान के फैंस की भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि यातायात बाधित हो गया।
गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भीड़ में मची भगदड़
सलमान खान के घर के सामने से आया एक वीडियो में एक पुलिसकर्मी लोगों को लाठियों से मारता नजर आ रहा है। वहीं फैंस लाठीचार्ज की वजह से इधर-उधर भागते दिखाई दे रहे हैं। इस भगदड़ की वजह से कुछ लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे। ऐसे में उनके आस-पास के लोगों ने उनकी मदद की और फिर गाड़ियों को वहां से जाने का रास्ता मिला।
वीडियों देखे
https://twitter.com/htshowbiz/status/1778377769535045692
https://twitter.com/htshowbiz/status/1778388423314661579
जरूरी खबरें
विज्ञापन