25 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खाद्य सचिव रीना कंगाले ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, बिचौलियों को दी चेतावनी

शेयर करें

OM Darpan

Dec 03, 2025 05:43 am 207 views
खाद्य सचिव रीना कंगाले ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, बिचौलियों को दी चेतावनी

 

  • कोचियों पर रखें कड़ी नजर
  • कलेक्टर ने दिए धान के तत्काल भौतिक सत्यापन के निर्देश

रायपुर।

प्रदेश में जारी धान खरीदी महापर्व के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने रायपुर जिले के लखौली, मंदिरहसौद और पलौद धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों पर केवल वास्तविक किसानों से ही धान की खरीदी की जाए और कोचियों (बिचौलियों) पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

किसानों से सीधा संवाद और फीडबैक

निरीक्षण के दौरान खाद्य सचिव ने खरीदी केंद्रों पर मौजूद किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने उपार्जन प्रक्रिया, तौल और बारदाने की उपलब्धता को लेकर किसानों से फीडबैक लिया। कंगाले ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता पारदर्शिता और किसानों की सुविधा है।

गेट पास ऐप और टोकन व्यवस्था पर जोर

व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए खाद्य सचिव ने निर्देश दिए कि 'गेट पास ऐप' में समयबद्ध एंट्री हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि छोटे और सीमांत किसानों के टोकन कटने में कोई तकनीकी या प्रशासनिक बाधा नहीं आनी चाहिए। तौल प्रक्रिया, नमी मापक यंत्र और स्टैकिंग व्यवस्था की भी बारीकी से जांच की गई।

भौतिक सत्यापन अनिवार्य: कलेक्टर

मौके पर मौजूद कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जितनी धान खरीदी की जा रही है, उसका साथ-साथ भौतिक सत्यापन (Physical Verification) भी किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया में यह ध्यान रखा जाए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर नम्रता जैन, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरजन, एसडीएम नंदकुमार चौबे, खाद्य नियंत्रक भूपेन्द्र मिश्रा और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की सीईओ अपेक्षा व्यास सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260925183715368

विज्ञापन

Advertisement