नगर पंचायत कुंरा नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड 01 से गायत्री योगेश साहू हुई विजयी, जनता का जताया अभार
OM Darpan
धरसींवा (सत्यानंद सोई)।
नगर पंचायत कुंरा के नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड 01 में पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गायत्री योगेश साहू ने अपने प्रतिद्वंदी को 109 मतों से हराकर जीत दर्ज की। जनता का अपार समर्थन और विश्वास उन्हें मिला, जिससे यह चुनाव कड़ा मुकाबला होते हुए भी ऐतिहासिक रहा।
भाजपा प्रत्याशी को जनता का समर्थन
नगर पंचायत कुंरा में हुए इस चुनावी संघर्ष में हर मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण रही। वार्ड नंबर 01 में जनता का झुकाव भाजपा प्रत्याशी गायत्री योगेश साहू की ओर स्पष्ट रूप से दिखा। चुनावी प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल था, और आखिरकार मतगणना के बाद उन्हें निर्णायक बढ़त प्राप्त हुई।
नगरवासियों का जताया आभार
गायत्री योगेश साहू की जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जनता के विश्वास और अपार समर्थन के लिए उन्होंने नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। इस जीत के साथ वार्ड में विकास कार्यों को गति देने का वादा भी किया ।
जरूरी खबरें
विज्ञापन
