14 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरगांव में बायो गैस प्लांट का विरोध, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

शेयर करें

OM Darpan

Mar 13, 2025 07:57 pm 289 views
बिरगांव में बायो गैस प्लांट का विरोध, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

बिरगांव (सत्यानंद सोई)।

वार्ड नंबर 10 में प्रस्तावित बायो गैस प्लांट को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। यह क्षेत्र घनी आबादी से घिरा हुआ है, जहां प्रमुख अस्पताल, माता बंजारी मंदिर और रावाभाठा आने-जाने का मुख्य मार्ग स्थित है। पहले से ही बिरगांव औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण धूल, धुआं और प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है, ऐसे में इस प्लांट के निर्माण से हालात और बिगड़ सकते हैं।

आज पंकज शर्मा के नेतृत्व में महापौर नंदलाल देवांगन, सभापति कृपाराम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी और कांग्रेस के सभी एमआईसी मेंबर व पार्षदों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि इस प्लांट को आबादी क्षेत्र से दूर स्थापित किया जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबंधित नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि बिरगांव में यह प्लांट लगाया गया तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को देखते हुए सभी को मिलकर इस लड़ाई को लड़ना होगा।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261014144945993

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 185