22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर में टी-20 का रोमांच: सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर कलेक्टर सख्त, जारी किए कड़े निर्देश

शेयर करें

OM Darpan

Jan 20, 2026 02:23 am 380 views
रायपुर में टी-20 का रोमांच: सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर कलेक्टर सख्त, जारी किए कड़े निर्देश

रायपुर |

राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आगामी 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 मैच की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है, इसलिए सुरक्षा और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से आगजनी और अन्य आपदा स्थितियों से निपटने के लिए पुख्ता कार्ययोजना (SOP) बनाने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आपदा प्रबंधन के लिए सोशल मीडिया का सहारा

डॉ. सिंह ने आयोजकों को निर्देशित किया कि वे दर्शकों को बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग करें। उन्होंने रील और अन्य डिजिटल माध्यमों से सुरक्षा उपायों का प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। आग से बचाव के लिए उपकरणों का पूर्व परीक्षण जिला सेनानी से समन्वय कर सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सुविधाओं और सुरक्षा पर फोकस

दर्शकों की सुविधा के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि:

  • सभी प्रवेश द्वारों पर वालंटियर्स तैनात रहें ताकि आवाजाही में दिक्कत न हो।

  • स्टेडियम और परिसर के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाए।

  • मैदान में मेडिकल सुविधाओं का अनिवार्य इंतजाम हो।

बैठक में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, एडीएम उमाशंकर बंदे, एएसपी विवेक शुक्ला, एएसपी यातायात प्रशांत शुक्ला मौजूद थे। वहीं क्रिकेट संघ की ओर से एग्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर मुकुल तिवारी, सीईओ हरी गोंडापल्ली सहित अन्य सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923014937943

विज्ञापन

Advertisement