यशराज सिंह ठाकुर का शिवसेना से इस्तीफा, नगर उपाध्यक्ष और महासचिव ने भी छोड़ी पार्टी
OM Darpan
Feb 13, 2025 08:22 am
238 views
13 Feb 2025
रायपुर।
शिवसेना युवासेना महानगर अध्यक्ष यशराज सिंह ठाकुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। क्षेत्र में कट्टर हिंदुत्ववादी छवि रखने वाले यशराज ठाकुर ने पार्टी छोड़ने के फैसले पर कहा कि "धर्म प्रचार और जनता की सेवा के लिए मुझे किसी पद की आवश्यकता नहीं है।"
यशराज ठाकुर के इस्तीफे के बाद नगर उपाध्यक्ष विशाल सोनी और नगर महासचिव सत्यम साहू ने भी शिवसेना से इस्तीफा दे दिया है।
राजनीति से ऊपर सेवा का संकल्प
यशराज सिंह ठाकुर का मानना है कि समाज और धर्म की सेवा के लिए किसी भी राजनीतिक पद की जरूरत नहीं होती। उनका कहना है कि वे बिना किसी पार्टी पद के भी जनसेवा और धर्म प्रचार कार्यों को जारी रखेंगे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
