23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सहसपुर लोहारा में जमीन पर बैठकर डिप्टी सीएम ने सुनीं समस्याएं, सड़क और पुलिया निर्माण को दी हरी झंडी

शेयर करें

OM Darpan

Jul 25, 2026 02:42 am 694 views
सहसपुर लोहारा में जमीन पर बैठकर डिप्टी सीएम ने सुनीं समस्याएं, सड़क और पुलिया निर्माण को दी हरी झंडी
  कबीरधाम। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम भेंड्रा नवागांव और पीरचाटोला में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। अपने चिरपरिचित अंदाज में जमीन पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने मौके पर ही कई मांगों को मंजूरी दी। डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की झड़ी लगाते हुए करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों की सौगात दी और अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।

भेंड्रा नवागांव से बोटेसुर तक बनेगी 1 करोड़ की सड़क

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्राम भेंड्रा नवागांव में ग्राम बोटेसुर से नवागांव तक एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सड़क निर्माण की बड़ी घोषणा की। इसके अलावा पीरचाटोला में 5.20 लाख की लागत से सड़क और वीबीजीरामजी योजना के तहत पुलिया निर्माण का प्रस्ताव तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सूरजपुरा पंचायत में 51 लाख की लागत से मिनी स्टेडियम तैयार हो रहा है। उन्होंने साफ कहा कि स्टेडियमों में नियमित खेल प्रतियोगिताएं हों ताकि 15-20 गांवों के युवाओं को सकारात्मक मंच मिल सके।

जैविक खेती और स्वरोजगार से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय

विजय शर्मा ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि केवल सड़क और भवन निर्माण ही विकास नहीं है। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों को डेयरी और दुग्ध उत्पादन से जुड़ने की सलाह दी। बस्तर और कोंडागांव का उदाहरण देते हुए उन्होंने किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पीरचाटोला में 40, सूरजपुरा में 57, पेण्ड्रातराई में 61, बैगापारा में 65 और बोटेसुर में 75 आवास स्वीकृत किए गए हैं। सरकार गठन के बाद पहली कैबिनेट में ही 18 लाख आवासों की मंजूरी दी गई थी, जिसमें से 11 लाख का निर्माण पूरा हो चुका है। इस कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता संतोष मिश्रा, जनपद अध्यक्ष दुर्गा पटेल, और जनपद उपाध्यक्ष अशोक पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए गांव और खेतों के फीडर अलग करने की जानकारी भी डिप्टी सीएम ने दी।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923152343582

विज्ञापन

Advertisement