22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम हेल्पलाइन से पूरा हुआ सोड़ी नंदा का पक्के घर का सपना

शेयर करें

OM Darpan

Aug 06, 2026 01:25 am 423 views
सीएम हेल्पलाइन से पूरा हुआ सोड़ी नंदा का पक्के घर का सपना
 
  • सुकमा के कोंटा में ग्रामीण ने हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी शिकायत

  • जांच के बाद शासन ने बैंक खाते में भेजी रुकी हुई राशि

सुकमा। सीएम हेल्पलाइन से पूरा हुआ सोड़ी नंदा का पक्के घर का सपना सुकमा जिले के जनपद पंचायत कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोंढरा निवासी सोड़ी नंदा के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 वरदान साबित हुई है। पक्का घर बनाने का सपना देख रहे नंदा को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की तीसरी किस्त के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन एक कॉल ने उनकी समस्या का समाधान कर दिया। सोड़ी नंदा ने 22 मार्च 2026 को अपने आवास का निर्माण कार्य पूरा कर लिया था। निर्माण पूरा होने के बावजूद तीसरी किस्त की राशि मिलने में हो रही देरी ने उनकी चिंता बढ़ा दी थी। उन्होंने अपनी समस्या के समाधान के लिए शासन के विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए, लेकिन राशि अटकी हुई थी।

हेल्पलाइन पर शिकायत और त्वरित एक्शन

परेशान होकर सोड़ी नंदा ने 24 जून 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर कॉल कर अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने का अनुरोध किया। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी।

24 घंटे के भीतर खाते में पहुंची राशि

जांच में सामने आया कि राज्य शासन से राशि प्राप्त होने के बाद 6 जून 2026 को ही तीसरी किस्त के लिए एफटीओ (फंड ट्रांसफर ऑर्डर) तैयार कर लिया गया था। हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद आवश्यक प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया गया और 25 जून को 25,000 रुपये की राशि सीधे नंदा के बैंक खाते में जमा कर दी गई।

शासन और व्यवस्था पर बढ़ा भरोसा

किस्त मिलने के बाद सोड़ी नंदा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ, जिससे अब शासन की योजनाओं पर उनका विश्वास और मजबूत हुआ है। यह मामला दर्शाता है कि हेल्पलाइन आम जनता और सरकार के बीच भरोसे का मजबूत सेतु बन रही है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923021942728

विज्ञापन

Advertisement