16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में दिखा खेलों का जलवा, 'बस्तर ओलंपिक' स्टॉल पर उमड़ी युवाओं की भीड़

OM Darpan

Nov 04, 2025 08:07 am 285 views
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में दिखा खेलों का जलवा, 'बस्तर ओलंपिक' स्टॉल पर उमड़ी युवाओं की भीड़
  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित किए जा रहे भव्य राज्योत्सव में खेल एवं युवा कल्याण विभाग का स्टॉल खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस स्टॉल ने न केवल राज्य की खेल विरासत को जीवंत किया है, बल्कि हजारों युवाओं को अपनी तरफ खींचने में सफलता हासिल की है। विभाग के इस स्टॉल में मुख्य रूप से 'बस्तर ओलंपिक' और राज्य की समग्र खेल विविधता को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में खेल सामग्री, आकर्षक चित्रों और ग्राफिक डिजाइन का उपयोग किया गया है, जो आगंतुकों को छत्तीसगढ़ की स्थानीय खेल परंपराओं के बारे में व्यापक जानकारी दे रहे हैं। यह स्टॉल बता रहा है कि कैसे पारंपरिक और आधुनिक खेल दोनों को राज्य में समान महत्व दिया जा रहा है।

शुभंकर 'वन भैंसा' बना सेल्फी पॉइंट

स्टॉल में मौजूद खेल सामग्री, प्रदर्शनी चित्र और विशेष शुभंकर 'वन भैंसा' (राज्य पशु) युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं। बड़ी संख्या में युवा शुभंकर 'वन भैंसा' के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं, जिससे पूरे आयोजन में एक रोचक माहौल बन गया है। युवाओं की यह सहभागिता स्पष्ट करती है कि खेलों के प्रति उनका उत्साह चरम पर है।

खेल सहभागिता को मिला नया आयाम

यह स्टॉल केवल एक प्रदर्शनी मात्र नहीं है। यह राज्य की खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की यह पहल सुनिश्चित करती है कि रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक ले जाने के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया जाए।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917024033118

विज्ञापन

Advertisement