22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुपोषण के खिलाफ केंद्रीय संचार ब्यूरो, अंबिकापुर द्वारा जागरूकता अभियान

शेयर करें

OM Darpan

Sep 28, 2024 06:29 am 188 views
अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पोषण माह के अंतर्गत ग्राम करजी, ब्लॉक अंबिकापुर में एक दिवसीय विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुपोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में सरपंच प्रदीप जुवाड़ी, जनपद पंचायत सदस्य अनिल राजवाड़े, स्थानीय जनप्रतिनिधि आशुमलगर, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी रजनी कुजूर, स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल खुशवाहा और अन्य मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अंबिकापुर केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रभारी हिमांशु सोनी ने पोषण संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि एक स्वस्थ शरीर के लिए सही मात्रा में हीमोग्लोबिन का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी की कमी से हीमोग्लोबिन का स्तर घटता है, जिससे व्यक्ति को थकान और कमजोरी महसूस होती है। महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी रजनी कुजूर ने कहा कि कुपोषण समाज के लिए एक गंभीर समस्या है, और इसे मिटाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कुपोषण को खत्म करने के लिए माताओं को जागरूक होना जरूरी है, क्योंकि बच्चों के स्वास्थ्य में जन्म से लेकर ढाई साल तक की देखभाल महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान बच्चों के खानपान में की गई लापरवाही का असर उनकी पूरी जिंदगी पर पड़ सकता है। उन्होंने साफ-सफाई और बच्चों को संक्रामक बीमारियों से बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें रेडी टू इट व्यंजनों का स्टाल, सेल्फी जोन, नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, पोषण संबंधी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और मेहंदी प्रतियोगिता प्रमुख थीं। साथ ही, बिलासपुर छत्तीसगढ लोक कला मंच "मया के मयारू" के कलाकारों द्वारा गीत और नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922204840619

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 5 / 26