नकाबपोश बदमाशों ने शिक्षिका के घर में की लूट, छप्पर तोड़कर अंदर घुसे, नकदी व जेवरात ले उड़े
OM Darpan
Feb 11, 2025 06:14 am
276 views
11 Feb 2025
छप्पर तोड़कर घर में घुसे बदमाश
रात करीब डेढ़ बजे, तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर का छप्पर उखाड़कर अंदर प्रवेश किया। घर में घुसकर उन्होंने अलमारी खोली, जिससे शिक्षिका की नींद खुल गई। जैसे ही उन्होंने विरोध करने की कोशिश की, बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी। डर के मारे शिक्षिका चुप हो गईं, जिसके बाद बदमाशों ने ₹3500 नकद, मोबाइल, सोने के टॉप्स, दो जोड़ी पायल और दस्तावेजों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद शिक्षिका ने अपने पति के घर लौटने पर पुलिस को सूचना दी। अगले दिन केरजू चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इस तरह की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
