रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, एक किलोमीटर लंबे ध्वज ने मोहा मन
OM Darpan
Aug 11, 2026 03:34 am
1,136 views
11 Aug 2026
-
बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक उमड़ा जनसैलाब
-
मुख्यमंत्री ने वीर नारायण सिंह और गुण्डाधुर के बलिदान को किया याद
तिरंगा देश के एक सौ चालीस करोड़ भारतीयों को जोड़ने वाली शक्ति: मुख्यमंत्री
संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और असंख्य बलिदानों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि देश के एक सौ चालीस करोड़ भारतीयों को तिरंगा एक सूत्र में बांधने की शक्ति रखता है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की सराहना करते हुए इसे एक व्यापक जनअभियान बताया। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में गौरव के साथ तिरंगा फहराने और तिरंगा यात्राओं से जुड़कर राष्ट्रीय एकता के इस उत्सव को भव्य बनाने का आह्वान किया।छत्तीसगढ़ के शहीदों का सम्मान और बस्तर में शांति का नया दौर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीद वीर नारायण सिंह और बस्तर के महान जननायक गुण्डाधुर की शौर्यगाथा का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि इन महानायकों ने अन्याय और विदेशी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। बस्तर की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र अब हिंसा और भय के दौर से बाहर निकलकर विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से नक्सलवाद के विरुद्ध लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है और इस बार बस्तर के दूरस्थ अंचलों में भी तिरंगा पूरे सम्मान के साथ लहराएगा।उपमुख्यमंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तिरंगा यात्रा को स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम बताया। वहीं, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसे राष्ट्रभक्ति की सामूहिक अभिव्यक्ति करार दिया। इस भव्य आयोजन में कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद रूप कुमारी चौधरी, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा विभिन्न निगम-मंडल-आयोगों के अध्यक्षगण, वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व सैनिकों ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।जरूरी खबरें
विज्ञापन