15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रक्षक ही बना भक्षक: आवासीय विद्यालय के छात्रों से ‘बैड टच’ करने वाला चौकीदार गिरफ्तार, विभागीय जांच में खुला राज

OM Darpan

Nov 21, 2025 07:36 am 159 views
रक्षक ही बना भक्षक: आवासीय विद्यालय के छात्रों से ‘बैड टच’ करने वाला चौकीदार गिरफ्तार, विभागीय जांच में खुला राज

  • पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा जेल

  • पांच सदस्यीय टीम की जांच में सही पाए गए थे छात्रों के आरोप

पत्थलगांव/जशपुर.

जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र स्थित एक आवासीय विद्यालय में शर्मनाक मामला सामने आया है। जिस चौकीदार को बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, वही उनका शोषण कर रहा था। पुलिस ने विद्यालय के चौकीदार निरंजन किस्पोट्टा (35) को छात्रों के साथ ‘बैड टच’ और छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नवनियुक्त प्राचार्य के आते ही खुली पोल

घटनाक्रम के मुताबिक, मामले का खुलासा तब हुआ जब 16 अक्टूबर 2025 को नए प्रभारी प्राचार्य ने विद्यालय का कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि छात्रों ने पूर्व में ही प्रधानपाठक को एक लिखित आवेदन देकर अपनी पीड़ा बताई थी। छात्रों का आरोप था कि चौकीदार निरंजन किस्पोट्टा अक्सर बुरी नीयत से उनके निजी अंगों को छूता है और 'बैड टच' करता है, जिससे वे बेहद असुरक्षित और असहज महसूस करते हैं।

पांच सदस्यीय टीम ने की आरोपों की पुष्टि

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी प्राचार्य ने तुरंत सहायक आयुक्त (आदिवासी विकास) जशपुर को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि की। जांच में पाया गया कि आरोपी चौकीदार लगातार छात्रों को अनुचित ढंग से स्पर्श कर रहा था।

जनवरी से पदस्थ था आरोपी

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पत्थलगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निरंजन किस्पोट्टा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जानकारी के अनुसार, वह जनवरी 2025 से उक्त आवासीय विद्यालय में कार्यरत था और परिसर में ही रहता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लैंगिक अपराधों में बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 8 और 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस ने कहा

"जशपुर पुलिस बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। पत्थलगांव क्षेत्र के आवासीय विद्यालय में छात्रों से बैड टच करने वाले आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।"

— शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), जशपुर

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915203356719

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 21