15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

OM Darpan

Dec 05, 2025 12:14 am 227 views
चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

  • गोंदवारा निवासी आरोपी आकाश के कब्जे से 20 हजार की मोटरसाइकिल बरामद

रायपुर.

राजधानी पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथों दबोचा है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी आकाश उर्फ दिनेश राव (20) गोंदवारा इलाके का रहने वाला है।

गार्डन के पास से पार हुई थी बाइक

मामले की शुरुआत 25 मई 2024 को हुई, जब सीतानगर, गोगांव निवासी तुलाराम साहू ने खमतराई थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि 8 मई को वह अपनी एचएफ डीलक्स बाइक (CG 04 KY 9048) बसंत विहार कॉलोनी गार्डन के पास खड़ी कर काम पर गया था। वापसी में बाइक वहां से नदारद मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 (चोरी) के तहत मामला पंजीबद्ध किया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तकनीकी जांच और घेराबंदी

चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने जांच तेज की। संयुक्त टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और पुराने आदतन चोरों व संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी। मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गोंदवारा निवासी आकाश उर्फ दिनेश राव की पहचान की।

आरोपी का कबूलनामा

पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी। कड़ाई से पूछताछ करने पर आकाश ने बाइक चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल जब्त कर ली है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी का संबंध किसी संगठित गिरोह से है या नहीं और क्या उसने शहर में अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915210401425

विज्ञापन

Advertisement