22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टमाटर की आड़ में गौतस्करी: पुलिस ने पीछा किया तो खेत में पिकअप छोड़ भागा तस्कर, 12 मवेशी मुक्त

शेयर करें

OM Darpan

Nov 27, 2025 05:03 am 208 views
टमाटर की आड़ में गौतस्करी: पुलिस ने पीछा किया तो खेत में पिकअप छोड़ भागा तस्कर, 12 मवेशी मुक्त

  • ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर में पुलिस की नाकाबंदी

  • 13 में से एक गोवंश की मौत, झारखंड नंबर की गाड़ी जब्त

जशपुर/फरसाबहार. जिले में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत जशपुर पुलिस ने गौतस्करी के एक नए और हैरान कर देने वाले तरीके का पर्दाफाश किया है। तस्कर अब सब्जियों की आड़ में मवेशियों की ढुलाई कर रहे हैं। फरसाबहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 13 गोवंश बरामद किए हैं, जिन्हें टमाटर के कैरट (क्रेट) के नीचे क्रूरतापूर्वक ठूंसकर छिपाया गया था। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने वाहन में ऊपर शेड लगाकर टमाटर भर रखे थे।

मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी

घटना 25 नवंबर की रात करीब 3 बजे की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिकअप (क्रमांक JH-01DQ-5773) तुमला की ओर से झारखंड जा रही है। सूचना थी कि वाहन में भारी मात्रा में गोवंश लदे हैं, लेकिन उन्हें छिपाने के लिए ऊपर टमाटर की बोरियां और कैरट रखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर वाहन की तलाश शुरू कर दी।

अंधेरे का फायदा उठाकर भागा चालक

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध पिकअप को ट्रेस कर उसका पीछा करना शुरू किया। पुलिस को पीछे आता देख चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। ग्राम पमशाला चौक के पास तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में उतर गया। हड़बड़ाहट में चालक अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

टमाटर हटाए तो नीचे मिले मवेशी

पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली, तो ऊपर टमाटर के कैरट रखे मिले। कैरट और शेड हटाने पर पुलिस ने पाया कि नीचे 13 गोवंशों को रस्सियों से बांधकर बेहद क्रूरता से भरा गया था। दम घुटने और दबाव के कारण एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृत मवेशी का पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम करवाकर विधिवत अंतिम संस्कार किया, जबकि शेष 12 मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

केस दर्ज, वाहन मालिक की तलाश

मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 और 10 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त झारखंड पासिंग पिकअप को जब्त कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने बताया कि तस्कर नित नए हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन पुलिस का खुफिया तंत्र सक्रिय है। गाड़ी नंबर के आधार पर फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922231916153

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 22