लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

एएसआई संदीप की सुसाइड से उलझी पूरन आत्महत्या की गुत्थी

फाईल फोटो
एएसआई संदीप की सुसाइड से उलझी पूरन आत्महत्या की गुत्थी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंडीगढ़।

भ्रष्टाचार के मामले में आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद अब रोहतक के एएसआई संदीप लाठर की खुदकुशी ने पूरे प्रकरण को और पेचीदा बना दिया है। आत्महत्या से पहले जारी वीडियो में संदीप लाठर ने आईपीएस पूरन कुमार और उनकी आईएएस पत्नी अमनीत कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

🔹 दोतरफा जांच से बढ़ी मुश्किलें

संदीप लाठर के वीडियो और सुसाइड नोट सामने आने के बाद जांच की दिशा बदल गई है। अब दोतरफा जांच होगी, जिससे वाई पूरन कुमार के परिवार की मुश्किलें बढ़ना तय है।
आठ दिनों में हुई इन दो आत्महत्याओं ने पुलिस विभाग को हिला दिया है। दोनों घटनाएं एक ही रिश्वतकांड से जुड़ी बताई जा रही हैं।

🔹 रिश्वतकांड से शुरू हुआ विवाद

छह अक्टूबर को रोहतक में एएसआई संदीप लाठर ने वाई पूरन कुमार के पीएसओ सुशील को ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।
पूछताछ में सुशील ने कबूल किया कि वह पूरन कुमार के कहने पर शराब कारोबारी से यह रिश्वत ले रहा था।
इसके अगले ही दिन, 7 अक्टूबर को, पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

🔹 सुसाइड नोट में 15 अफसरों पर आरोप

पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में डीजीपी शत्रुजीत कपूर, एसपी नरेंद्र बिजारनिया समेत 15 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।
परिजन अब भी इन अधिकारियों पर नामजद एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग को लेकर पोस्टमार्टम नहीं होने दे रहे हैं।

🔹 अब हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस आमने-सामने

पूरन कुमार की आत्महत्या की जांच के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने 6 सदस्यीय एसआईटी बनाई है।
वहीं, अब एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या के बाद हरियाणा पुलिस ने भी समानांतर जांच शुरू कर दी है।
अगर मामला नहीं सुलझा तो सीबीआई जांच की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

🔹 एएसआई के आरोपों से बढ़ी आईएएस अमनीत की मुश्किल

संदीप लाठर ने अपने सुसाइड नोट में पूरन कुमार को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी आईएएस पत्नी अमनीत कुमार पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने दावा किया कि रिश्वत के ढाई लाख रुपये पूरन कुमार की बेटी को दिए गए थे।

🔹 एएसआई की सुसाइड के बाद बदला माहौल

संदीप लाठर की आत्महत्या के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया।
अब तक पूरन कुमार की मौत को दलित प्रताड़ना से जोड़कर आवाज़ उठा रहे नेता और संगठन बैकफुट पर नजर आने लगे।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे के कई अधिकारी शत्रुजीत कपूर और नरेंद्र बिजारनिया के समर्थन में खड़े हो गए हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow