17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीन दोस्तों को अज्ञात ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

शेयर करें

OM Darpan

Oct 01, 2024 05:47 pm 184 views
तीन दोस्तों को अज्ञात ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां मार्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को एक अज्ञात ट्रेलर चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 15 वर्षीय कुलदीप गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक, भगत रौतिया (18) और जितेंद्र चौहान (20), गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस घटना की रिपोर्ट बानीपाथर के निवासी अजय गुप्ता ने खरसिया थाने में दर्ज कराई। अजय ने बताया कि वह बीती रात 2 बजे ग्राम बोडासागर में स्थित राइस मिल में भूसा लेने गया था। तड़के करीब चार बजे उसे मुकेश साहू ने फोन कर यह दुखद खबर दी कि उसका बेटा कुलदीप गुप्ता अपने दोस्तों भगत रौतिया और जितेंद्र चौहान के साथ मार्निंग वॉक पर निकला था। जब वे लोग रेलवे ओवर ब्रिज के पास एनएच 49 पर पहुंचे, तब एक अज्ञात ट्रेलर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। कुलदीप गुप्ता की मौत दांये हाथ और पैर में गंभीर चोट लगने के कारण हुई। वह कक्षा 9वीं का छात्र था और इस हादसे ने पूरे गांव में शोक की लहर फैला दी है। भगत रौतिया और जितेंद्र चौहान की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। खरसिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918024618365

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement