14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

400 यूनिट बिजली हाफ खत्म- पंकज शर्मा ने खून से साय सरकार को लिखा पत्र

OM Darpan

Nov 17, 2025 08:20 am 318 views
400 यूनिट बिजली हाफ खत्म- पंकज शर्मा ने खून से साय सरकार को लिखा पत्र
  • कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने साथियों संग खून से लिखा मुख्यमंत्री को खत

  • भाजपा सरकार पर जनविरोधी फैसला लेने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

रायपुर.

प्रदेश में बिजली बिलों में बढ़ोतरी और पुरानी सब्सिडी योजना को बंद किए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने अपना विरोध तेज कर दिया है। इसी क्रम में, कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने अपने अनेक साथियों के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को खून से पत्र लिखकर 400 यूनिट तक बिजली हाफ योजना को तत्काल बहाल करने की मांग की है।

पंकज शर्मा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस नेताओं ने पत्र के माध्यम से आरोप लगाया कि एक तरफ आम जनता महंगाई की मार झेल रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकार की मनमानी के कारण बिजली बिलों का बोझ असहनीय हो गया है। उन्होंने कहा कि आम जनता के पसीने की कमाई को इस तरह बिजली बिलों में "खींचना सरासर अन्याय" है।

पंकज शर्मा

पंकज शर्मा ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा 400 यूनिट तक बिजली हाफ योजना चलाई जा रही थी, जिसे वर्तमान भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि यह जनहितैषी योजना बंद होना ही लोगों की मौजूदा परेशानी का मुख्य कारण बन गया है।

बहाली तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार से इस "जनविरोधी फैसले" को तुरंत वापस लेने और जनता को राहत देने की मांग की है। शर्मा ने चेतावनी दी है कि जब तक भाजपा सरकार 400 यूनिट तक बिजली हाफ योजना को दोबारा चालू नहीं करती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915001712167

विज्ञापन

Advertisement