14 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दीपावली से पहले बिरगांव वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद वेदराम साहू ने निगम क्षेत्र की सफाई और बिजली समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

शेयर करें

OM Darpan

Oct 23, 2024 06:52 am 179 views
दीपावली से पहले बिरगांव वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद वेदराम साहू ने निगम क्षेत्र की सफाई और बिजली समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन
[smartslider3 slider=6]
नगर निगम बिरगांव सफाई और बिजली समस्या नगर निगम बिरगांव सफाई और बिजली समस्या   बीरगांव/रायपुर (सत्यानंद सोई)। दीपावली त्यौहार के मद्देनजर नगर निगम बिरगांव के वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद वेदराम साहू ने नगर निगम आयुक्त और कार्य पालन यंत्री बिजली ऑफिस उरला को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में पार्षद ने नगर निगम क्षेत्र में फैली गंदगी को जल्द से जल्द साफ करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र के अधिकांश स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे आने वाले दीपावली त्यौहार पर जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साहू ने बताया कि निगम क्षेत्र में गलियों और चौक-चौराहों की स्ट्रीट लाइटें बंद हैं या खराब हो चुकी हैं, जिससे रात के समय दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने स्ट्रीट लाइटों को तुरंत ठीक कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को रोशनी की समस्या से राहत मिल सके। इसके अलावा, पार्षद ने कार्य पालन यंत्री बिजली ऑफिस उरला को भी ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने निगम क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की अनियमितताओं पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में घंटों-घंटों तक बिजली बंद रहती है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पार्षद ने बिजली आपूर्ति की समस्या को जल्द से जल्द सुधारने की अपील की है, ताकि दीपावली के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261014195021983

विज्ञापन

Advertisement