13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीरगांव: कांग्रेस पार्षद डिकेन्द्र सिन्हा ने रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू पर साधा निशाना, क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल

शेयर करें

OM Darpan

Dec 14, 2024 05:29 am 809 views
बीरगांव: कांग्रेस पार्षद डिकेन्द्र सिन्हा ने रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू पर साधा निशाना, क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर/ बीरगांव। बीरगांव नगर निगम के शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 24 के कांग्रेस पार्षद डिकेन्द्र सिन्हा ने रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू पर बीरगांव क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ा हमला किया है। उनका कहना है कि विधायक मोतीलाल साहू ने बीरगांव क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को नजरअंदाज कर दिया है, जिसके कारण क्षेत्र में गंदगी और जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है।  
पार्षद डिकेन्द्र सिन्हा ने बीरगांव नाले के हालात का हवाला देते हुए कहा, "सफाई व्यवस्था पूरी तरह से लाचार है।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तीन महीने पहले 20 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया था, लेकिन अब तक इसका कोई ठोस परिणाम नहीं सामने आया है। सिन्हा ने कहा, "रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा हिस्सा होने के बावजूद विधायक मोतीलाल साहू ने बीरगांव में एक बार भी अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है।"
सिन्हा ने कहा, "महोदय ने अब तक इस क्षेत्र में झांकने तक की जरूरत नहीं समझी, जबकि विधायक बनने के एक साल हो चुका है।" बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में सफाई और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को लेकर स्थानीय नागरिकों में गहरी चिंता है। पार्षद डिकेन्द्र सिन्हा के इन आरोपों ने क्षेत्रीय विधायक की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013221832425

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement