15 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजेपी ने चार राज्यों के संगठन चुनाव के लिए सरोज पाण्डेय को पर्यवेक्षक नियुक्त

शेयर करें

OM Darpan

Nov 28, 2024 12:01 pm 307 views
बीजेपी ने चार राज्यों के संगठन चुनाव के लिए सरोज पाण्डेय को पर्यवेक्षक नियुक्त
  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी संगठन चुनावों के लिए चार महत्वपूर्ण राज्यों - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर सरोज पाण्डेय को इन चारों राज्यों के लिए संगठन चुनाव का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।   बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डॉक्टर सरोज पाण्डेय को सौंपी है, जिससे पार्टी समर्थकों में खुशी की लहर है। पार्टी के इस फैसले को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। यह नियुक्ति संगठन चुनावों की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।
बीजेपी के इस कदम से साफ है कि पार्टी अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए तत्पर है और आगामी चुनावों में पार्टी को और अधिक मजबूती देने का प्रयास कर रही है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261016005258273

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 13 / 185