भोलेनाथ की कृपा से जीवन में परिवर्तन संभव: पंडित प्रदीप मिश्रा
OM Darpan
Dec 28, 2024 06:13 am
448 views
28 Dec 2024
रायपुर।
अंतर्राष्ट्रीय कथाकार पंडित प्रदीप मिश्रा जी ने श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिवस पर कहा कि अंग्रेजी नववर्ष के आगमन पर अपने आप को बदलने का प्रयास करें। उन्होंने गायत्री परिवार के संदेश "हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा" को उद्धृत करते हुए बताया कि जब व्यक्ति स्वयं को सुधारने की ओर बढ़ता है, तो उसका परिवार और आसपास का वातावरण भी सकारात्मक रूप से बदलता है। उन्होंने कहा कि बुरी आदतों को छोड़कर अपने जीवन को सुधारने का यह उपयुक्त समय है।
मिश्रा जी ने भक्तों को प्रेरित करते हुए बताया, "भोलेनाथ ने अपना सब कुछ भक्तों के लिए अर्पित किया। अगर हम भी मेहनत और श्रद्धा से एक लोटा जल शिवलिंग पर अर्पित करेंगे, तो निश्चित ही भगवान भोलेनाथ उसका प्रतिफल देंगे।" उन्होंने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को अपनी मेहनत और परिश्रम को दोगुना करने की सलाह दी।
संतों के दर्शन से जीवन का उद्धार पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा के दौरान गुरु नानक देव जी का उदाहरण देते हुए संतों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि संतों के दर्शन और उनके चरणों की कृपा से जीवन में अद्भुत परिवर्तन संभव है। मिश्रा जी ने कहा, "जहां कहीं भी संत और साधु मिलें, उनके चरण स्पर्श करना और उनका आशीर्वाद लेना अनिवार्य है।" अपने प्रयास से बदलें अपना भाग्य कथा में उन्होंने राजा अज की कथा सुनाई, जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती ने ब्राह्मण और ब्राह्मणी का रूप धारण कर राजा की परीक्षा ली। मिश्रा जी ने बताया कि दूसरों के धन से दान का फल नहीं मिलता। अपनी मेहनत और परिश्रम का योगदान ही ईश्वर को स्वीकार होता है। इसी प्रयास से राजा अज को दशरथ जैसे पुत्र की प्राप्ति हुई।आयोजन समिति को पंडित प्रदीप मिश्रा की सराहना रायपुर में शिव महापुराण कथा के आयोजन की भव्यता की सराहना करते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा, "यह पहली बार है कि कथा स्थल पर भक्तों के लिए इतना सुव्यवस्थित आयोजन हुआ है। यहां पूरे मैदान में एक भी दुकान नहीं है, जिससे भक्त एकाग्रता से कथा का आनंद ले रहे हैं।" इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश के उद्योग वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन, देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश देवांगन सहित अन्य प्रमुख संत और महंतों ने कथा स्थल पर पहुंचकर श्री शिव महापुराण का श्रवण किया और यजमान परिवार को आशीर्वाद प्रदान किया। [pdf_embed url="https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09.pdf"]
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन