13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ भाजपा को जनवरी में मिलेगा नया अध्यक्ष, धरमलाल कौशिक के नाम की चर्चा तेज

शेयर करें

OM Darpan

Dec 30, 2024 06:34 pm 327 views
छत्तीसगढ़ भाजपा को  जनवरी में मिलेगा नया अध्यक्ष, धरमलाल कौशिक के नाम की चर्चा तेज
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा को नया अध्यक्ष जनवरी में मिलने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धरमलाल कौशिक को नए अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में भी भाजपा संगठन नए अध्यक्ष की नियुक्ति करने जा रहा है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने की चर्चा जोरों पर है। दिल्ली में हुई भाजपा पदाधिकारियों की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने जानकारी दी कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का शताब्दी वर्ष विभिन्न चरणों में मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम 25 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
महत्वपूर्ण बैठक में संगठन और योजनाओं पर हुई चर्चा किरण सिंहदेव ने बताया कि कल दिल्ली में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें सभी प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी व वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में संगठन चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव, और आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
अटल बिहारी वाजपेयी के शताब्दी वर्ष का हुआ भव्य आयोजन उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शताब्दी वर्ष को बड़े पैमाने पर मनाने की योजना है। इसे अलग-अलग चरणों में मनाया जाएगा। इसके अलावा, संविधान के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में विचार गोष्ठी, सुशासन (गुड गवर्नेंस), और विकास से जुड़े आयोजन शामिल होंगे।   [pdf_embed url="https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09-1.pdf"]
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013184750645

विज्ञापन

Advertisement