2 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल: ग्रामीण आजीविका मिशन में 237 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त

शेयर करें

OM Darpan

Sep 22, 2024 08:41 am 320 views
छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल: ग्रामीण आजीविका मिशन में 237 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों को खोलने की की घोषण।

रायपुर। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में रिक्त पदों की भर्ती को स्वीकृति दी है। इस निर्णय के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में कुल 237 पदों पर नई भर्ती की जाएगी।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए वित्त विभाग ने भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है, जिसमें राज्य स्तर पर 09 और जिला स्तर पर 228 पद शामिल हैं। राज्य स्तर पर सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक (वित्तीय प्रबंधन), सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक (फार्म आजीविका), प्रोग्रामर एवं लेखापाल के एक-एक पद के साथ साथ भृत्य के दो पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला मिशन प्रबंधन इकाई में 228 पदों में जिला मिशन प्रबंधक के 02, जिला कार्यक्रम प्रबंधक के 21, विकास खण्ड परियोजना प्रबंधक के 23 पद शामिल हैं। इसके अलावा, क्षेत्रीय समन्वयक के 98, लेखापाल के 10, लेखा सह एमआईएस सहायक के 49, कार्यालय सहायक, ऑपरेटर के 17 और भृत्य के 8 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इन भर्तियों के माध्यम से मिशन की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा, जिससे ग्रामीण समुदायों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में पीएचई विभाग में इंजीनियर्स सहित 181 पदों और स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर भर्ती को भी मंजूरी दी है, जिससे राज्य में रोजगार के अवसरों में निरंतर वृद्धि हो रही है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003014906917

विज्ञापन

Advertisement