18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मांदर की थाप पर झूमे, लैलूंगा में कर्मा महोत्सव में शामिल हुए

शेयर करें

OM Darpan

Oct 15, 2024 09:23 am 162 views

रायपुर।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को लैलूंगा में आयोजित कर्मा महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे करमा नृत्य और लोकगीतों से मंत्रमुग्ध होकर मुख्यमंत्री खुद को नहीं रोक पाए और मांदर थामकर नर्तकों के साथ झूमने लगे।

मांदर की थाप पर मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी थिरकते नजर आए। इस अवसर पर रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, और बैकुंठपुर विधायक भैयालाल रजवाड़े भी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्मा पर्व, जनजातीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो प्रकृति के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है। लोकगीत और मांदर की थाप, नर्तकों के उत्साह को और बढ़ा देते हैं। प्रकृति के मनोरम वातावरण में, जनजातीय संस्कृति की यह कलात्मक प्रस्तुति कर्मा पर्व के आनंद को कई गुना बढ़ा देती है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919042250725

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 8 / 177