13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ठंडा भजिया बना मौत का कारण: शराब पार्टी में दोस्त ने लोहे की रॉड मारकर ली जान; हत्या के बाद लाश के पास बैठकर रोता रहा आरोपी

OM Darpan

Dec 25, 2025 01:16 am 3,359 views
ठंडा भजिया बना मौत का कारण: शराब पार्टी में दोस्त ने लोहे की रॉड मारकर ली जान; हत्या के बाद लाश के पास बैठकर रोता रहा आरोपी

रायपुर |

राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में एक बेहद मामूली बात पर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां कचना स्थित साहू दूध डेयरी में शराब पार्टी कर रहे दो दोस्तों के बीच 'ठंडा भजिया' लाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे की जान ले ली। आरोपी ने लोहे की रॉड से वार कर अपने ही साथी को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने आरोपी सनी साहू (22) को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि हत्या करने के बाद आरोपी वहां से भागा नहीं, बल्कि दोस्त के शव के पास बैठकर पश्चाताप करते हुए रोता रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ठंडा भजिया देख भड़का, सिर पर दे मारी रॉड

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 23-24 दिसंबर 2025 की दरम्यानी रात की है। कचना स्थित साहू दूध डेयरी (नालापारा) में सनी साहू और दुर्गेश सतनामी (40) काम करते थे। दोनों अच्छे दोस्त थे और दुर्गेश डेयरी में ही रहता था।

घटना वाली रात दोनों पहले से नशे में थे और डेयरी में बैठकर दोबारा शराब पी रहे थे। इस दौरान खाने के लिए दुर्गेश सतनामी भजिया लेकर आया। भजिया ठंडा हो चुका था। इसी बात पर सनी साहू भड़क गया। उसने दुर्गेश से कहा- "तू ठंडा भजिया क्यों लाया है?" देखते ही देखते विवाद बढ़ा और सनी ने पास पड़ी लोहे की रॉड उठाकर दुर्गेश पर वार कर दिया। सिर पर चोट लगते ही दुर्गेश बेहोश होकर गिर पड़ा।

खुद अस्पताल ले गया, मौत की खबर सुन रोने लगा

वारदात के बाद आरोपी सनी साहू घबरा गया। वह तत्काल घायल दुर्गेश को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दुर्गेश सतनामी को मृत घोषित कर दिया। अपने जिगरी दोस्त की मौत की खबर सुनते ही सनी टूट गया। वह शव के पास बैठकर लगातार विलाप करता रहा और अपनी करनी पर पछतावा जाहिर करता रहा।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में खम्हारडीह पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम सक्रिय हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सनी साहू (पिता राजेश साहू, निवासी दुर्गा चौक, शनि मंदिर के पास, खम्हारडीह) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी जब्त कर ली है। मृतक दुर्गेश सतनामी (पिता मोहन सतनामी, निवासी कचना) के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 405/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913170121483

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 176