28 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आरंग के एसडीएम, जनपद और तहसील कार्यालयों का किया निरीक्षण

शेयर करें

OM Darpan

Dec 03, 2024 07:24 am 250 views
रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज आरंग के एसडीएम, जनपद और तहसील कार्यालयों का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जनपद कार्यालय में मनरेगा शाखा, खनिज शाखा, निर्माण शाखा और प्रधानमंत्री आवास शाखा की पंजी की जांच की तथा इन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए।   कलेक्टर डॉ सिंह ने प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से मुलाकात की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ नियमानुसार ही प्राप्त हो। तहसील और एसडीएम कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कोर्ट में जाकर पुराने प्रकरणों की जानकारी ली और उन्हें समय  पर निराकरण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप, सीएमएचओ मिथिलेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल, एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा, तहसीलदार सीता शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260928162125767

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 6 / 182